जनपद स्तरीय पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन पी०एम०श्री० विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में किया गया

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकोस्ट) देहरादून के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन पी०एम०श्री० विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में गणित विषय में विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय रिकॉर्ड से सम्मानित हरिमोहन ऐठानी ने तीनों विकास खंड से आए 120 बाल वैज्ञानिकों को गणित, विज्ञान एवं साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराया। जनपदीय विज्ञान संयोजक दीप चंद्र जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता हिंदी /क्षेत्रीय भाषा कविता पाठ, अंग्रेजी भाषा कविता, विज्ञान मॉडल, विज्ञान नाटक एवं विज्ञान क्विज पांच विधाओं में की जा रही है जिसमें बागेश्वर,गरुड़ एवं कपकोट तीनों विकास खंड के अति दुर्गम क्षेत्र के बाल वैज्ञानिकों द्वारा जनपद स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया तथा इसमें शीर्ष स्थान प्राप्त 40 प्रतिभागी अक्टूबर माह में जनपद बागेश्वर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन संगम साह सहायक अध्यापक राजकीय इंटर कॉलेज खुनौली ने किया। प्रतियोगिता में हिन्दी / क्षेत्रीय भाषा कविता पाठ में जूनियर वर्ग में तनुजा,मयंक पाण्डे एवं शुभम बसेड़ा सीनियर वर्ग में सरिता गढ़िया,सुवर्णा जोशी एवं दक्षेस उपाध्याय ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय अंग्रेजी भाषा कविता पाठ जूनियर वर्ग में रिया,दृश्या कोहली,सांन्वी फर्स्वाण, सीनियर वर्ग में चांदनी गढ़िया,चेतना आर्या,लीलावती ने क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान विज्ञान मॉडल जूनियर वर्ग में अखिलेश पांडे दृश्या कोहली,वरुण पांडे सीनियर वर्ग में लोकेश देवराड़ी, हिमांशु कुमार, साक्षी गोस्वामी ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान विज्ञान नाटक जूनियर वर्ग में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंतक्वैराली,राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरौड़ा, राजकीय इंटर कॉलेज सिरकोट एवं सीनियर वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट, राजकीय इंटर कॉलेज बंतोली एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान एवं क्विज प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में बागेश्वर,कपकोट,गरुड़ एवं सीनियर वर्ग में बागेश्वर, गरुड़ एवं कपकोट ने क्रमशः प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर गरिमा साह, पिंकी पांडे,नीमा जंगपांगी, नीरज जोशी,हेम लोहनी, अभिषेक जोशी, लक्ष्मी अंडोला, ममता पुरोहित, बृजेंद्र पांडे, विनीता असवाल, पंकज कुमार, एनसी जोशी आदि निर्णायकों की भूमिका में उपस्थित रहे।


