जिला स्थापना दिवस पर वन विभाग ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिला स्थापना दिवस की 29वीं वर्षगांठ के अवसर पर वन विभाग की ओर से वनाग्नि गोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पीएमजीएसवाई राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड शिव सिंह बिष्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।
जिले की 29वीं वर्षगांठ के प्रतीक के रूप में कार्यक्रम स्थल पर 29 पौधों का रोपण किया गया। वहीं वन विभाग की ओर से जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर 500 से अधिक पौधे रोपे गए। इस दौरान लोगों को वन संरक्षण और वनाग्नि से जंगलों को बचाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण और जंगलों को आग से बचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि आज बागेश्वर जिले का स्थापना दिवस है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है और जिले में विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ ही लगाए गए पौधों की देखभाल और जंगलों को वनाग्नि से बचाना भी जरूरी है।
प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश आर्य ने कहा कि जिला स्थापना दिवस के अवसर पर वन विभाग ने वनाग्नि गोष्ठी और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया है। पौधरोपण के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। वन विभाग जिले के जंगलों और पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जिले के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad