देहरादून :(बिग न्यूज) SDM के हुवे तबादले
देहरादून सदर की जिम्मेदारी अब अपूर्वा सिंह से वापस लेते हुए मुकेश रमोला को सौंपी गई है। वहीं अपूर्वा सिंह को डोईवाला का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। आईएएस अधिकारी हर्षिता सिंह को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मसूरी की जिम्मेदारी दी गई है।इससे पहले वह देहरादून में न्यायिक कार्य देख रही थीं। इसी तरह रविंद्र कुमार जुवांठा से देहरादून ओसी (प्रभारी अधिकारी) की जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें चकराता भेजा गया है। चकराता में लंबे समय से तैनात प्रेमलाल को अब देहरादून में प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अभय प्रताप सिंह को विकासनगर और राजकुमार पांडे को ऋषिकेश का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है।
ADVERTISEMENTS



