बागेश्वर:उतराखंड वन विभाग के नव नियुक्त वन दरोगा एवं पंजाब से उप वन क्षेत्र अधिकारियों का 41 सदस्यीय दल शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा पहुँचे

Ad
ख़बर शेयर करें

उतराखंड वन विभाग के नव नियुक्त वन दरोगा एवं पंजाब से उप वन क्षेत्र अधिकारियों का 41 सदस्यीय दल शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा पहुँचे वाटिका की संरक्षक देवकी देवी एवं पूर्व प्रधान श्रीमती रमा देवी मलड़ा द्वारा पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत सम्मान किया,भ्रमण दल द्वारा अपनी ओर से सप्रेम प्रतिक चिन्ह भेंट इस पल को यादगार बनाया पुनर्जीवित जल क्षेत्र शांति वन का अवलोकन करते हुए वन सम्बर्द्धन पर्यावरण संरक्षण की बारीकियों पर चर्चा गोष्टी में पर्यावरण पलायन रोजगार वन अग्नि,वन्य जीवों की समस्याओं पर विचार विमर्श के साथ ही बेहद उपयोगी वृक्ष सिलिंग,चंदन,च्युरा,काफल,बुराश, रुद्राक्ष ,अर्जुन,तिमूर्,बेडु,जामुन, तिमूल,रिंगाल,बांस, प्राकृतिक रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में मेहल के पौधों में नाशपाती की कलम चढ़ा कर दो तीन प्रकार की नाशपाती सेव के साथ पय्या-पदम के पौधों में चेरी की कलम चढ़ाकर ब्रहद मात्रा में उतपादित् कर सफल रोजगार के साथ ही स्थानीय लोगों को इससे जोड़कर वन सुरक्षा के साथ आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही मुगा रेशम की खेती के साथ पशुओं से सुरक्षित फसलों का कम से कम परिश्रम पर अधिक लाभ एवं पर्यावरण पूरक रोजगार के अवसरों को आजीवन आगे बड़ाने का संकल्प लिया गया किशन सिंह मलड़ा ने दोनों प्रदेशों के वन अधिकारियों के साथ ही पूर्व प्रभागीय वनाधिकारी श्री बी एस शाही आई एफ एस का आभार व्यक्त किया एवं बताया कि श्री शाही जी अपने बागेश्वर कार्यकाल में नक्षत्र वाटिका सहित शांति वनों की स्थापना में देवकी लघु वाटिका के साथ हमेशा सहयोगी के रूप में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसके फलस्वरूप जनपद में आज नंदा स्मृति वाटिका मेलाडूंगरि गरूर, निलेश्वर् स्मृति वन बागेश्वर,पंत क्वैराली शांति वन,जौल कांडे, शांति वन कौशानि,मंडलसेराआदि क्षेत्रों में हरियाली बड़ाने में अपना अनमोल सहयोग देते रहे सेवानिवृति उपरांत भी आपकी विशेषज्ञता पर नव पीढ़ी को आपका आसिरबाद प्राप्त हो रहा है अपने संबोधन में उनके द्वारा वाटिका के कार्यों को प्रेरणादाई बताते हुए सभी से अपनाने की अपील की विभाग एवं सरकार से वाटिका के रखरखाव में सहयोग करने की बात कही समय-समय पर देवकी लघु वाटिका में वन विभाग के दलों के अवलोकन में अहम भूमिका के लिए देवकी लघु वाटिका परिवार ने समूह एवं बागेश्वर वन प्रभाग प्रभागीय वनाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र आर्या,वन क्षेत्राधिकारी श्री श्याम सिंह करायत सभी का आभार धन्यबाद किया सहयोग के लिए भजन सिंह मलड़ा, सुनील,अधिकारी,देश दीपक सिंह,प्रशांत मलड़ा,हेमंत,लक्ष्मी,मनिषा मलड़ा,मनिशा बिष्ट,मनोहर सिंह,विश्वविर् सिंह,शंकर राम,राम सिंह,ममता,रमा देवी क्षेत्रीय जनमानस मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad