पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 7 दिन बंद रहेगी दिल्ली-देहरादून फ्लाइट

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अगले कुछ दिन बदलाव वाले रहने वाले हैं। नैनी सैनी हवाई पट्टी से दिल्ली और देहरादून के लिए संचालित विमान सेवा 11 सितंबर से 17 सितंबर तक बंद रहेगी। इसके बाद 18 सितंबर से विमान सेवा दोबारा शुरू होने की जानकारी दी गई है।
एयरपोर्ट प्रबंधक संदीप यादव के अनुसार दिल्ली और देहरादून के लिए विमान सेवा बंद किए जाने का संदेश प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि यह फैसला एयरक्राफ्ट की मरम्मत से जुड़ा हो सकता है। हालांकि इसके कारण की स्पष्ट पुष्टि नहीं की गई है। 18 सितंबर से सेवा फिर शुरू होने की उम्मीद है।

तीन दिन बंद रहेगी हल्द्वानी-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा

वहीं पिथौरागढ़ से हल्द्वानी और अल्मोड़ा के लिए चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा भी तीन दिन के लिए बंद रहेगी। इस दौरान पिथौरागढ़ और मुनस्यारी के बीच हेलीकॉप्टर सेवा जारी रहेगी। इसके लिए हेलीकॉप्टर को पिथौरागढ़ में ही तैनात किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 14 सितंबर से पिथौरागढ़ से हल्द्वानी और अल्मोड़ा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा दोबारा शुरू हो जाएगी।

मौसम ने भी प्रभावित की विमान सेवा

इससे पहले गुरुवार को पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए विमान सेवा संचालित हुई…जबकि खराब मौसम के कारण देहरादून से पिथौरागढ़ की विमान सेवा प्रभावित रही।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad