देहरादून : इस भर्ती परीक्षा की आई अपडेट

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पर्यटक अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, विज्ञापन संख्या 74/उ०अ०से०च०आ०/2025 के अंतर्गत पर्यटक अधिकारी के रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा 1 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी।आयोग के अनुसार, अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक का उपयोग करना होगा।
आयोग ने अभ्यर्थियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र पर अंकित बारकोड की जांच अवश्य कर लें। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर अंकित परीक्षा तिथि और समय के अनुसार निर्धारित परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र तथा फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ पहुंचना अनिवार्य होगा।
आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad