बागेश्वर:उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा “दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना” के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की निःशुल्क तीर्थयात्रा कराई जाएगी।

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद द्वारा “दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना” के अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों की निःशुल्क तीर्थयात्रा कराई जाएगी।
योजना के तहत गंगोत्री धाम, बद्रीनाथ धाम, नानकमत्ता एवं रीठा-मीठा साहिब के साथ ही कलियर शरीफ (हरिद्वार), ताड़केश्वर (पौड़ी), कालीमठ (रुद्रप्रयाग), जागेश्वर एवं गैराड़ गोलू (अल्मोड़ा), बैजनाथ (बागेश्वर), गंगोलीहाट (पिथौरागढ़), महासू देवता हनोल (देहरादून), कालिंका एवं ज्वालपा (पौड़ी) आदि धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।
यात्रा के इच्छुक 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जो आयकरदाता न हों, बीपीएल कार्ड की छायाप्रति, आधार कार्ड तथा स्वास्थ्य संबंधी प्रमाण-पत्र के साथ 5 सितंबर 2026 तक जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय, बागेश्वर में पंजीकरण करा सकते हैं।
योजना के अंतर्गत पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क खान-पान एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था गढ़वाल/कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad