बागेश्वर:विकासखण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 23 व 24 सितम्बर को
विकासखण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता 23 व 24 सितम्बर को
बागेश्वर, 20 सितम्बर 2026। उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार के तत्वावधान में विकासखण्ड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 23 एवं 24 सितम्बर को बागेश्वर में किया जा रहा है।
ब्लॉक संयोजक मोहन चन्द्र जोशी ने बताया कि 23 सितम्बर को कनिष्ठ वर्ग की समस्त 6 प्रतियोगिताएं – संस्कृत श्लोक, निबन्ध, वाद-विवाद, आशुभाषण, समूह गान एवं संस्कृत नाटक तथा 24 सितम्बर को वरिष्ठ वर्ग की समस्त 6 प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
आयोजन स्थल – मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार एवं पी.एम. श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर।
श्री जोशी ने बताया कि उत्तराखण्ड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार द्वारा प्रतिवर्ष संस्कृत के प्रचार-प्रसार एवं उन्नयन हेतु यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जिसमें विजयी छात्र-छात्राओं को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाते हैं। चयनित छात्र जनपद एवं राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
सभी प्रतिभागियों से समय पर पहुँचने की अपील की गई है।
मोहन चन्द्र जोशी
ब्लॉक संयोजक,
विकासखण्ड – बागेश्वर


