बायोटेक्नोलॉजी विभाग की कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF परीक्षा उत्तीर्ण की

ख़बर शेयर करें

भीमताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जे. सी. बोस परिसर, भीमताल के जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology) विभाग की शोध छात्रा कृतिका साह ने CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा में Junior Research Fellowship (JRF) प्राप्त कर विभाग एवं विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। कृतिका साह ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया 68वीं रैंक हासिल की है। CSIR-UGC NET June 2026 के परिणाम हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित किए गए।

कृतिका साह, डॉ. वीना पांडे के निर्देशन में जे. सी. बोस परिसर, भीमताल, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग में शोध कार्य कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग के शिक्षकों एवं सहपाठियों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad