बागेश्वर:442 ग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Ad
ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में जनपद पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्यवाही जारी —
नशा सौदागरों के मंसूबे को नाकाम करती बागेश्वर पुलिस।
442 ग्राम अवैध चरस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने के निर्देशों के क्रम तथा पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री की रोकथाम हेतु बागेश्वर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत आज दिनांक-26-10-2026 को प्रभारी एस0ओ0जी0 निरीक्षक सलाउद्दीन खॉन के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा तिमलाबगड़ के पास हुकम राम पुत्र श्री देव राम को चैक करने पर अभियुक्त के कब्जे से 442 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी और BNSS के तहत निर्दिष्ट निर्देशों का अनुपालन करते हुए अभियुक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना कपकोट में मु0 FIR N0-71/26 धारा 08/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास व उसके फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगाला जा रहा है । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण ——
हुकम राम पुत्र देव राम ग्राम बदियाकोट, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर उम्र 36 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण——
1-उoनिo जीवन सामन्त (एस0ओ0जी0)
2-का0 रमेश सिंह (एस0ओ0जी0)
3-का0 भुवन बोरा (एस0ओ0जी0)
4-का0 चालक विजय कुमार (एस0ओ0जी0)

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad