बारिश के दृष्टिगत बागेश्वर पुलिस की जनहित अपील: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, पुलिस 24 घंटे अलर्ट मोड पर; आमजनमानस को किया जा रहा सतर्क ।
बारिश के दृष्टिगत बागेश्वर पुलिस की जनहित अपील: सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, पुलिस 24 घंटे अलर्ट मोड पर; आमजनमानस को किया जा रहा सतर्क ।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशों के अनुपालन में, मानसून/अतिवृष्टि के दौरान जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद पुलिस को/ 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिसके क्रम में आज दिनांक-30/08/2026 को जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण कपकोट के बघर क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। इसे देखते/ हुए बागेश्वर पुलिस द्वारा तटीय एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीमों को तैनात कर स्थानीय निवासियों तथा आमजनमानस को नदी किनारे न जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने हेतु जागरूक व सतर्क कर रही है।
बागेश्वर पुलिस की आमजन से मुख्य अपील:
तेज बहाव वाली नदियों, नालों एवं जलभराव वाले स्थानों के समीप कदापि न जाएँ ।
बहुत जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलें तथा बच्चों को जलभराव व संवेदनशील स्थानों से दूर रखें। यात्रा में बरतें सावधानी: बरसात के दौरान पहाड़ी रास्तों व यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता एवं सावधानी बरतें। मौसम विभाग एवं स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी आधिकारिक दिशा-निर्देशों/एडवाइजरी का ही पालन करें।
किसी भी प्रकार की आपदा, दुर्घटना या सहायता की आवश्यकता होने पर तत्काल आपातकालीन नंबर 112 अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन/प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें।
“बागेश्वर पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है।”


