ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करती बागेश्वर पुलिस: यातायात आरक्षी कृपाल सिंह ने सड़क पर मिला खोया हुआ पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज व 4000 नगद धनराशि सकुशल युवती को लौटाए
ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करती बागेश्वर पुलिस: यातायात आरक्षी कृपाल सिंह ने सड़क पर मिला खोया हुआ पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज व 4000 नगद धनराशि सकुशल युवती को लौटाए
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ‘मित्र पुलिस’ की संकल्पना को चरितार्थ करते हुए आमजनमानस की सहायता एवं सेवा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 27/11/2026 को बागेश्वर यातायात शाखा में नियुक्त कांस्टेबल 50 स0पु0 कृपाल सिंह नगर के अस्पताल तिराहे पर यातायात व्यवस्था ड्यूटी में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान उन्हें सड़क पर एक अज्ञात युवती का पर्स पड़ा हुआ मिला। पर्स की जांच करने पर उसमें युवती का आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड सहित अन्य अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज व 4000 रुपये की नगद धनराशि थी।
कांस्टेबल कृपाल सिंह ने उच्च स्तर की ईमानदारी और तत्परता का परिचय देते हुए पर्स में उपलब्ध दस्तावेजों के माध्यम से पर्स की वास्तविक स्वामिनी युवती निवासी सिरौली, बनकोट की जानकारी जुटाई। युवती से संपर्क स्थापित कर उन्हें बुलाया गया तथा आवश्यक सत्यापन के उपरांत उनका खोया हुआ पर्स एवं सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज, नगद 4000 रुपये की धनराशि सकुशल सुपुर्द की गयी।
अपना खोया हुआ पर्स व जरूरी दस्तावेज (नगद धनराशि) सुरक्षित वापस पाकर युवती ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की तथा बागेश्वर पुलिस व कांस्टेबल कृपाल सिंह की कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए हृदय से आभार प्रकट किया ।
बागेश्वर पुलिस आम जनमानस से अपील करती है कि यदि किसी भी व्यक्ति को सड़क या किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई लावारिस अथवा खोया हुआ सामान/दस्तावेज प्राप्त होता है, तो एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुए उसे तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को सुपुर्द करें।


