देहरादून : रोडवेज बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर कैशबैक ऑफर, यात्रियों को मिलेगा 100 रुपये तक का लाभ

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कैशबैक योजना शुरू की है। इस योजना के तहत निगम की वेबसाइट या मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन टिकट बुक करने और पेटीएम यूपीआई से न्यूनतम 99 रुपये का भुगतान करने पर यात्रियों को स्क्रैच कार्ड के जरिए 100 रुपये तक का कैशबैक मिल सकेगा।निगम की ओर से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के साथ ही यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए प्रोत्साहित करना है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) क्रांति सिंह ने बताया कि निगम की वेबसाइट अथवा मोबाइल एप के माध्यम से पेटीएम यूपीआई (इंटेंट फ्लो) से भुगतान करने पर यात्रियों को इस ऑफर का लाभ मिलेगा।योजना के तहत जिन यात्रियों ने पिछले 60 दिनों में पेटीएम से किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया है, उन्हें 50 रुपये का कैशबैक और गोल्ड कॉइन्स मिलेंगे। वहीं, पेटीएम के मौजूदा या लगातार भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को अगले रिचार्ज अथवा यूटिलिटी बिल भुगतान के लिए 50 रुपये का वाउचर दिया जाएगा।
परिवहन निगम को उम्मीद है कि इस योजना से ऑनलाइन टिकट बुकिंग और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यात्रियों को टिकट बुकिंग पर अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad