उत्तराखंड : भागीरथी में बहा 18 वर्षीय युवक

ख़बर शेयर करें

बड़ेथी पुल के नीचे भागीरथी में बहा 18 वर्षीय युवक,।
उत्तरकाशी।

चुंगी बड़ेथी पुल के नीचे भागीरथी नदी के तेज बहाव में 18 वर्षीय अनमोल जोशी बह गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और तत्काल रेस्क्यू व सर्च अभियान शुरू किया।
टीमों ने बड़ेथी गाड से लेकर मनेरा बाईपास पुल के नीचे तक भागीरथी नदी के सभी संभावित क्षेत्रों में गहन तलाशी अभियान चलाया। नदी के तटीय इलाकों, तेज बहाव वाले हिस्सों और अन्य संभावित स्थानों की बारीकी से तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका।
फिलहाल एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च अभियान में जुटी हुई हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad