दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा था लेकिन रोजगार छीनने वाली सरकार बनी केंद्र सरकार -नेटा डिसूजा महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष

ख़बर शेयर करें

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में बुधवार को प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक में महिला कांग्रेस की‌ राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने कहा कि आज देश का नौजवान अपने को ठगा महसूस कर रहा है। दो करोड़ रोजगार हर वर्ष देने का वायदा करने वाली केंद्र सरकार रोजगार छीनने वाले सरकार बन गई है।

उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए उनकी भावनाएं और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ा जा रहा है। डिसूजा ने महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य और केंद्र सरकार की विफलताओं और जन विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
नेटा डिसूजा ने अंकिता हत्कयाकांड पर राज्य सरकार को आड़े हाथ लेते कहा कि वनंतरा रिसार्ट की महिला कर्मचारी की हत्या में भाजपा नेता के बेटे की संलिप्तता सामने आई। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के बल पर वीआइपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। महिलाओं की हत्या के मामले में भाजपा की नेत्रियां एक भी शब्द बोलने को तैयार नहीं हैं। प्रदेश में भर्ती घोटाले के दोषियों को सरकार संरक्षण दे रही है।
इससे पहले महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष का महिला कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकारिणी बैठक में भाग लेने के बाद रानीखेत महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष गीता‌ पवार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और संदेश का संगठन में सकारात्मक असर हुआ है। सभी महिला कार्यकर्ताओं ने साफ सुथरी , अनुशासित राजनीति करने , शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने और केंद्र राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का‌ जनता के बीच जाकर पर्दाफाश करने का‌ संकल्प लिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad