दिल्ली विश्वविद्यालय में 251 पदों पर भर्ती योग्य उमीदवार करें आवेदन

ख़बर शेयर करें

देश की राजधानी दिल्ली कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में 251 पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है डीयू में पढ़ाने के लिए तैयारी में लगे युवाओं के लिए यह अवसर देने वाली शानदार खबर है कि असिस्टेंट प्रोफेसरों के 251 पदों पर नियुक्तियां की जानी है, जिनमें यू आर के 90 और एससी और एसटी के क्रम से 38 और 20 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इसके अलावा ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के क्रमशः 69 और 25 पदों पर भर्तियां की जानी है तथा पीडब्ल्यूडी के 9 पदों पर नियुक्तियां होंगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर के इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में पीजी डिग्री के साथ नेट परीक्षा क्वालीफाई होना चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का आवेदन करने वाले उम्मीदवार du.ac.in वेबसाइट में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन अच्छी तरह पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें और आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2021 रखी गई है साथ ही यू आर ओ बी सी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹500 तथा एससी एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी और महिला आवेदकों से आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad