बागेश्वर:सरस मेला-2026 का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों एवं महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 सरस मेला-2026 का शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों एवं महिला उद्यमिता को मिलेगा प्रोत्साहन

📌 परंपरा के रंग, आत्मनिर्भरता के संग: सरस मेले में दिखी महिला शक्ति और लोकसंस्कृति की अनूठी छटा

नुमाइशखेत मैदान में मंगलवार को तीन दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ भारत सरकार के केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टमटा ने किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक तांबे के बर्तन, जैविक सब्जियां, उन्नत बीज, कीवी सहित विभिन्न स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं।

अतिथियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर उत्पादों की जानकारी ली साथ ही प्रत्येक स्टॉल पर पहुंचकर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया तथा उनके उत्पादों, स्वरोजगार एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

मेले में जिला निर्वाचन कार्यालय की स्वीप (SVEEP) टीम द्वारा मतदाता जागरूकता एवं सहायता शिविर भी लगाया गया। शिविर के माध्यम से युवाओं एवं आम नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के पंजीकरण तथा निर्वाचन संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता एवं मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

मेले में महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित परिधान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक परिधानों के माध्यम से कुमाऊं की लोकसंस्कृति को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। इसके अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्वास्थ्य एवं होम्योपैथी विभाग के स्टॉल्स में निःशुल्क रक्त जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण उपलब्ध रहे।

जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से मेले में अधिकाधिक सहभागिता कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने एवं महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, दर्जा राज्य मंत्री (नगरीय पर्यावरण संरक्षण परिषद शहरी विकास विभाग) हरिप्रिया जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया, पीएमजीएसवाई उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

मेले के द्वितीय दिवस 04 नवंबर को क्रेता-विक्रेता सम्मेलन, ऐपण प्रतियोगिता, रस्साकशी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा 05 नवंबर को मेहंदी प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad