बागेश्वर:विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थापन (Rationalization/Re-arrangements of Polling Stations) के संबंध में निर्धारित समय सारणी के अनुसार निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के स्तर से मतदेय स्थलों के नाम संशोधन/परिवर्तन के संबंध प्राप्त प्रस्तावों से राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों से विस्तृत चर्चा की गई। प्रस्तावों के संबंध में राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों द्वारा अपनी सहमति व्यक्त की गई। उक्त् के अतिरिक्त राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के निर्धारित समय-सारणी के अनुसार सफल सम्पादन हेतु अपेक्षित सहयोग प्रदान किये जाने हेतु अनुरोध किया गया।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनी राम टम्टा, भाजपा से मदन रामआगरी, कांग्रेस के ईश्वर चंद्र पाण्डे, प्रवीण सिंह कोरंगा, बहुजन समाज पार्टी के मोहन कोहली आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad