उत्तराखंड-उपवा के तहत पुलिस लाईन बागेश्वर में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन ।

Ad
ख़बर शेयर करें

श्रीमती अलकनन्दा अशोक अध्यक्षा Uttarakhand Police wives welfare association (UPWWA) की प्रेरणा से आज दिनांक: 30-10-2021 को श्रीमती निधि श्रीवास्तव, उपवा जिलाध्यक्षा महोदया के कुशल मार्गदर्शन/निर्देशन में पुलिस लाइन बागेश्वर में पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों व पारिवारिक सदस्यों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु ब्रेस्ट कैंसर की समस्याओं के सम्बन्ध में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।


चिकित्सा शिविर में महिला चिकित्सक डॉ0 रीमा उपाध्याय द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर ब्रेस्ट कैंसर व महिलाओं से सम्बन्धित अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के बारे में उचित परामर्श/सुझाव दिये गये और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या होने पर समय से जांच कराने हेतु बताया गया। साथ ही कई प्रकार की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के निराकरण हेतु घरेलू उपचार भी बताए गए। इसके उपरांत लाईन सभागार में डॉ0 रीमा उपाध्याय द्वारा महिलाओं की स्वास्थ्य सम्बन्धी काउंसलिंग की गयी।
तत्पश्चात श्रीमती निधि श्रीवास्तव, उपवा जिलाध्यक्षा महोदया द्वारा डॉ0 रीमा उपाध्याय का आभार व्यक्त किया गया एवं पुलिस परिवार की महिलाओं व महिला पुलिस कर्मियों की निजी/पारिवारिक समस्याओं के संदर्भ में वार्ता की गयी।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad