अल्मोड़ा लोकसभा सीट में अजय टम्टा ने लगाई जीत की हैट्रिक, कही ये बात

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा लोक सभा सीट से भाजपा प्रतियाशी अजय टम्टा ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए हैट्रिक लगाई है। टम्टा ने लगभग ढाई लाख से अधिक वोटों से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को करारी मात दी है। अजय टम्टा ने कहा है कि संसदीय क्षेत्र के देवतुल्य मतदाताओं ने नरेंद्र भाई मोदी के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। पार्टी ने चौथी बार उन्हें प्रत्याशी बनाया है।उन्होंने सीएम धामी सहित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि मोदी ने अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को 17 योजनाओं से लाभ दिलाया है। जनता ने इस पर मुहर लगाई है। इधर उनके जीत पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। मतगणना केंद्र के बाहर अजय टम्टा को अबीर गुलाल लगा कर जश्न मनाया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad