अल्मोड़ा-बड़ी संख्या में युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है ।दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ताओं का अब तेजी से इधर उधर जाना शुरू हो गया है जहाँ बीते दिनों भाजपा और आप मे कई लोग जुड़े वही अब अल्मोड़ा में कई लोगों ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है ।

विधानसभा क्षेत्र अल्मोडा-52 में हिमांशु पवार के नेतृत्व में 60 से अधिक युवाओं ने वरिष्ठ व कद्दावर कांग्रेसी नेता पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक पर पूर्ण विश्वास रखते हुये कांग्रेस का दामन थामा । आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कर्नाटक ने युवाओं को कांग्रेस विचार धारा पर आस्था व्यक्त करते हुये पार्टी में जुडने के लिये उनका स्वागत व अभिनन्दन किया । इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को कांग्रेस पार्टी के चिन्ह से जुड़े अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में उनका स्वागत किया ।इस दौरान कर्नाटक ने कहा कि महंगाई से जनता त्रस्त है और बेरोजगारी चरम पर है इसलिए 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के साथ प्रदेश में कांग्रेस सरकार का आना तय है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad