बागेश्वर:दफौट स्थापित “श्री हरु शांति वन” क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ ही पूर्व में रोपित पौधों की देख-रेख निराई- गुड़ाई का कार्य

दफौट स्थापित “श्री हरु शांति वन” क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ ही पूर्व में रोपित पौधों की देख-रेख निराई- गुड़ाई का कार्य क्षेत्रीय जनमानस, वन विभाग,जन प्रतिनिधियों, मंदीर कमेटी के सहयोग से किया गया वर्ष 2016 से इस क्षेत्र को पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए सभी के सहयोग से विकसित किया जा रहा है जिसे वर्ष 2019 में श्री हरु शांति वन नाम दिया गया लगाए गए समस्त पौधों को श्री हरु भगवान् जी के नाम समर्पित किया गया है स्थानीय जनमानस, मंदीर कमेटी के अपार सहयोग से आने वाले समय में एक शानदार संयुक्त वन विकसित होगा आज देवकी लघु वाटिका से सीलिंग,पीपल, देवदार,मोरपंखी,सुबबुल,बाँज, फल्याट के साथ ही वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को कागजी नीबू प्रजाति के पौधे वितरित किये गए कार्यक्रम में श्रीमती देवकी देवी, चंदन सिंह टगनिया डिप्टी रेंजर,गीता तेवारी वन विट अधिकारी,रघुवीर सिंह दफौटी, जगदीश सिंह दफौटी,जीवन जोशी, सुनील जोशी, रमेश पर्वतीय, रमेश चंद्र, नरेंद् बिष्ट, दान सिंह, भूपाल सिंह, उमेश सिंह, खड़क सिंह, पुरन सिंह, सज्जन सिंह आदि मौजूद रहे किशन मलड़ा ने सभी का आभार धन्यबाद करते हुए विश्व मित्रता दिवस की बधाई के साथ ही पेड़, पौधे, वृक्षों से मित्रता कर उनके उचित संरक्षण में सहयोग करने की अपील की.

