बागेश्वर: गरुड़ विकासखंड में हुई आगजनी की घटना में झुलसी एक और महिला की मौत, मृतकों की संख्या हुई पांच

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: गरुड़ विकासखंड में आगजनी की घटना में झुलसी एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। धनतेरस की रात रणकुड़ी गांव में आग से झुलसकर मरने वाले ग्रामीणों की संख्या अब पांच हो गई है। ऋषिकेश एम्स में आरोपी कुंदन नाथ की पत्नी बीना देवी ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया है।
29 अक्तूबर की रात राजस्व पुलिस क्षेत्र नौगांव के अंतर्गत रणकुड़ी गांव में कुंदन नाथ ने नारायण गिरि के घर में गैस सिलिंडर का रेगुलेटर खोलकर आग लगा दी थी, तब 11 लोग आग से झुलस गए थे। गुरुवर को उपचार के दौरान आरोपी की मां भगवती देवी, नारायण गिरी के पुत्र जीवन गिरी, विनोद गिरी व पत्नी मुन्नी देवी ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को आरोपी की पत्नी बीना देवी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इधर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, राजस्व उप निरीक्षक कुंदन मेहता ने शुक्रवार को रणकुड़ी गांव जाकर घटनास्थल का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad