16 फरवरी को सभी जिलों में कैंपों के माध्यम से लगभग 25,000 कंबल, छाता तथा 15,000 सैनेट्री नैपकिन किया गया वितरित

ख़बर शेयर करें

‘अंत्योदय’ की भावना के साथ आगे बढ़ रही उत्तराखण्ड सरकार राज्य में पंजीकृत श्रामिकों के लिए 3 लाख कंबल वितरण का जो लक्ष्य तय किया है, उस दिशा में तेजी से अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत 31 जनवरी को सहस्त्रधारा रोड स्थित आईटी पार्क के समीप उत्तराखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कल्याण बोर्ड श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को कम्बल वितरण कर ‘कम्बल वितरण अभियान’ की शुरुआत की थी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि 3 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को कंबल वितरण किया जाए। इसी क्रम में 16 फरवरी को सभी जिलों में कैंपों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों की मौजूदगी में श्रमिकों को लगभग 25,000 कंबल, छाता तथा 15,000 सैनेट्री नैपकिन वितरित किया गया।
इसी के साथ लगभग 25,000 श्रमिकों का फ्री हेल्थ चेकअप भी किया गया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और उक्त लाभ सभी पंजीकृत श्रमिकों को जल्द ही दिए जाएंगे।

फाइल फोटो

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad