बागेश्वर:01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे नये कानूनों के सम्बन्ध में बागेश्वर पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां ।

ख़बर शेयर करें

जनपद पुलिस ने चलाया जनजागरूकता अभियान

आज दिनाँक:01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे नये कानूनों के सम्बन्ध में बागेश्वर पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां ।

पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे द्वारा जनपद के समस्त अधिकारियों/ थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजों में नये कानूनों की जानकारी, “नशा मुक्त /बाल अपराध /साइबर जागरूक्ता अभियान” चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण में सभी थाना प्रभारियों द्वारा आज दिनांक: 01 जुलाई 2024 से लागू हो रहे भारत सरकार द्वारा जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए, पूर्व से प्रचलित 03 कानूनों में बदलाव कर बनाये गए नये कानूनों की जानकारी देने हेतु थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर लोगों को नये कानूनों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी विशेषताओं के बारे में समझाया गया साथ ही स्थानीय बाजार में पोस्टर/पंपलेट के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया गया ।

भारत सरकार द्वारा IGOT Karmayogi App लॉन्च किया गया है जिसमें नये कानून से सम्बन्धित जानकारी दी गई है पुलिस द्वारा आम जनता को भी इसके सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया जाय।

इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा मौजूद लोगों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा देवभूमि को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी ।
इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता सम्बन्धित पैम्पलेट चिपकाये गये तथा लोगों को वितरित किये गये ।
उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad