बागेश्वर:होटल बुकिंग के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी से रहें सतर्क, साइबर सेल बागेश्वर ने जारी की एडवाइजरी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

साइबर सेल बागेश्वर द्वारा पर्यटकों एवं आमजन से अपील की गई है कि होटल, होम-स्टे एवं रिसॉर्ट की ऑनलाइन बुकिंग करते समय विशेष सावधानी बरतें। वर्तमान में साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज, गूगल पर प्रायोजित लिंक तथा नकली मोबाइल नंबरों के माध्यम से लोगों से एडवांस भुगतान कराकर ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
बागेश्वर पुलिस पर्यटक व आमजन से अपील करती है कि
👉🏻होटल की बुकिंग हमेशा उसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें।
👉🏻 गूगल सर्च में सबसे ऊपर दिखाई देने वाले लिंक अथवा संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।
👉🏻 होटल की पुष्टि किए बिना या पूरी जानकारी की जांच किए बिना किसी भी खाते या UPI आईडी पर एडवांस भुगतान न करें।

यदि आप साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन – 1930 या www.cybercrime.gov.in पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

Ad
Ad Ad