बागेश्वर: निकाय चुनाव बागेश्वर जिले की तीनों निकायों में जारी है मतदान

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर निकाय चुनाव में नगर पालिका बागेश्वर,नगर पंचायत गरुड़,नगर पंचायत कपकोट अध्यक्ष , और सभासद पद पर मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हो गई। बागेश्वर नगर के वार्ड 1 बिलोना मतदेय स्थल में भी सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था सुबह से ही बूथों में लंबी लंबी कतारें देखने को मिली और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है बूथों में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।

नगर निकाय चुनाव पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान जारी। डीएम आशीष भटगांई एवं एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बिलौना नवीन एवं उद्योग केंद्र पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी एवं एसपी अन्य बूथों का भी निरीक्षण कर रहें है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad