उत्तराखंड: 4 नवंबर को कैंची धाम के दर्शन समय में बदलाव, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी बाबा के दर्शन

Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर आज नैनीताल जिले पहुंच रही हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन यानी 4 नवंबर को वह सुबह करीब 8:30 बजे प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर के दर्शन समय में भी बदलाव किया गया है।मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे से पहले कैंची धाम न पहुंचें…क्योंकि राष्ट्रपति के आगमन के दौरान दर्शन अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। प्रशासन के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यक्रम के बाद दोपहर 12 बजे से श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के द्वार फिर से खोल दिए जाएंगे।हर दिन कैंची धाम में हजारों श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह विशेष कदम उठाया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad