बागेश्वर:कपकोट में जनता दरबार आयोजित कई शिकायतें दर्ज, एडीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

📌 कपकोट में जनता दरबार आयोजित — 29 शिकायतें दर्ज, एडीएम ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशानुसार सोमवार को कपकोट तहसील में अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।

जनता दरबार में कुल 29 शिकायतें दर्ज की गईं, जो मुख्यतः बिजली, पानी, सड़क, आपदा और राजस्व संबंधी मुद्दों से जुड़ी थीं। एडीएम नबियाल ने उपस्थित विभागीय अधिकारियों को सभी शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं को लंबित रखना या टालना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को कार्यवाही की जानकारी भी दी जाए।
एडीएम नबियाल ने कहा कि जनता दरबार शासन की प्राथमिकता है, इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, ईई लोनिवि अमित पटेल, विद्युत विभाग से मोहम्मद अफजाल, ग्रामीण निर्माण विभाग के संजय भारती, सिंचाई विभाग के जगत सिंह बिष्ट, जल निगम के वी.के. रवि, कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) मंजुलता यादव, जिला पूर्ति अधिकारी जी.बी. पांडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad