बागेश्वर:डीएम आशीष भटगांई ने नुमाइशखेत के पास स्वराज भवन में बने रैनबसेरे का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गुरुवार देर शाम नुमाइशखेत के पास स्वराज भवन में बने रैनबसेरे का निरीक्षण कर वहां ठहरने वाले लोगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जरूरतमंद को रैनबसेरों में अच्छी सुविधा दी जाए। संबंधित अधिकारियों को इसे प्राथमिकता से लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी रैनबसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर व कंबल का इंतजाम हो। साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पालिका प्रशासन द्वारा रैन बसेरे में शौचालय,बिजली, पानी,बैड,गर्म कम्बल व रजाई के साथ ही विद्युत हीटर आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी मोनिका, ईओ मोहम्मद यामीन मौजूद रहे। 

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad