बागेश्वर-यहां पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से दर्जनों पेड़ लगाए गए

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर बिलौना सेरा में राजस्व उपनिरीक्षक कार्यालय परिसर में अमृत महोत्सव स्वच्छ भारत अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया इस वृक्षारोपण अभियान में अर्जुन,लौकाट ,जामुन,आंवला,सीता अशोक,के पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक दया कृष्ण पंत,रमेश प्रकाश पर्वती,घनश्याम पांडे,चनी राम ,हरीश चंद्र,तारा दत्त,मोहनी देवी,शोभा बिष्ट मंजू थापा आदि मौजूद रहे ।वृक्षारोपण में लगाये गए वृक्ष देवकी लघु वाटिका से व्यवस्था की गई थी ।साथ ही वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलड़ा द्वारा परिसर में लगाये गए पौधों की सुरक्षा कर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील भी की गई वृक्ष प्रेमी मलड़ा द्वारा अब तक हजारों वृक्ष निःशुल्क लगाए गए हैं ।जो कि पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना सहयोग देते रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad