बागेश्वर:ग्रामीण मंडल महामंत्री अक्षय चन्याल व जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती गुंजन बाला चन्याल ने पेश की मिसाल,पुत्र के नामकरण संस्कार पर जिला चिकित्सालय में बेडशीट उपलब्ध करवाए

ख़बर शेयर करें

ग्रामीण मंडल महामंत्री अक्षय चन्याल व जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती गुंजन बाला चन्याल ने बड़े बेटे तेजस्वी वेद चन्याल संग मिलकर पेश की मिसाल, अस्पताल मे मरीजों के लिए बेडशीट उपलब्ध करवाए।


बागेश्वर। सामाजिक सरोकारों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले ग्रामीण मंडल महामंत्री अक्षय चन्याल एवं उनकी धर्मपत्नी जिला क्रीड़ा अधिकारी बागेश्वर ने अपने बड़े बेटे तेजस्वी वेद चन्याल के साथ मिलकर छोटे बेटे के नामकरण संस्कार के शुभ अवसर पर एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल की है। किसी भव्य पार्टी या बड़े आयोजन में खर्च करने के बजाय, परिवार ने जिला अस्पताल बागेश्वर में भर्ती मरीजों के लिए स्वच्छ बेडशीट की व्यवस्था की।
कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय प्रतिनिधियों ने बताया कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों को इंफेक्शन (संक्रमण) से बचाना और उन्हें साफ-सुथरा माहौल देना बेहद आवश्यक है। इसी सोच के तहत चन्याल परिवार ने मरीजों की सुविधा के लिए यह कदम उठाया है।
उल्लेखनीय है कि अक्षय चन्याल जी पूर्व में अंगदान (Organ Donation) करने का संकल्प भी ले चुके हैं और लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं।
इस अवसर पर उनके सहयोगियों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अक्षय चन्याल जी और उनके पूरे परिवार को इतनी शक्ति मिले कि वे भविष्य में केवल बागेश्वर ही नहीं, बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सहायता के लिए अपना व्यक्तिगत योगदान दे सकें। उनकी इस जनहितकारी पहल की क्षेत्र में काफी सराहना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad