बागेश्वर: वर्तमान मानसून सीजन में हो रही वर्षा/आपदा के मद्देनजर CO कपकोट द्वारा S.D.R.F/N.D.R.F पोस्ट-कपकोट का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें

दिनांकः 26-07-23 को पुलिस अधीक्षक,महोदय बागेश्वर अक्षय प्रहलाद कोण्डे के आदेशानुसार CO कपकोट शिवराज सिंह राणा द्वारा वर्तमान में हो रही बारिश/आपदा के मद्देनजर एस0डी0आर0एफ0/एन0डी0 आर0एफ0 कपकोट का आकस्मिक निरीक्षण कर वाहनों/स्टोर में रखे उपकरणों/आपदा उपकरणों को चैक किया समस्त वाहन व उपकरण कार्यशील दशा में पाए गए। co द्वारा उपस्थित जवानों को आपदा उपकरणों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही आपदा उपकरणों की हैंडलिंग कराई गयी।


➡️ आपदा बचाव कार्य हेतु प्रशिक्षण दिये जाने साथ ही लोकल वॉलंटियर्स/आपदा मित्रों को भी प्रशिक्षण में शामिल करने व आपदा से बचाव हेतु जन जागरुकता अभियान चलाने के संबंध में निर्देशित किया गया।
➡️ SDRF/NDRF को किसी भी प्रकार की घटना/आपदा की सूचना पर आपदा से निपटने हेतु तैयारी की हालत में रहने व त्वरित बचाव कार्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ बाद निरीक्षण के उपस्थित कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं (विभागीय, पारिवारिक, स्वास्थ्य सम्बन्धी, रहने व खाने इत्यादि) के बारे में जानकारी ली गयी।
➡️उपस्थित सभी को किसी भी प्रकार का नशे का प्रयोग ना करने, नशे के दुष्प्रभावों, पॉक्सों एक्ट, वर्तमान समय में हो रहे अपराधों आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
➡️”उत्तराखंड पुलिस एप्प”/ महिलाओं के सुरक्षा कवच गौरा शक्ति, डायल 112, साइबर हैल्प लाईन न0-1930 एवं वर्तमान समय में हो रहे तरह-तरह के साइबर अपराधों जैसे ऑनलाईन ठगी, हनी ट्रैप, फैक व्हट्सएप/वीडियो कॉल आदि से बचाव हेतु आवश्यक जानकारी देकर जागरुक किया गया।