बागेश्वर:स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह की रूपरेखा साझा करते हुए विभिन्न विभागों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य हितधारकों से सुझाव भी प्राप्त किए गए।

बैठक में प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, मुख्य समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, क्रॉस कंट्री दौड़, वृक्षारोपण, यातायात, चिकित्सा व्यवस्था, विद्यालयों की गतिविधियों तथा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी अवगत कराया गया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभागों, विशिष्ट नागरिकों तथा उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक दिलीप खेतवाल एवं इन्द्र सिंह परिहार, भेषज संघ के अध्यक्ष संजय साह जगाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Ad
Ad Ad