बागेश्वर:एन0सी0बी0,एस0ओ0जी0/ए0एन0टी0एफ0 व कपकोट पुलिस टीम ने पुड़कुनी क्षेत्र में 25 नाली भांग को किया नष्ट

ख़बर शेयर करें

एन0सी0बी0,एस0ओ0जी0/ए0एन0टी0एफ0 व कपकोट पुलिस टीम ने पुड़कुनी क्षेत्र में 25 नाली भांग को किया नष्ट

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में नशामुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत एन0सी0बी0,एस0ओ0जी0/ए0एन0टी0एफ0 व कपकोट पुलिस टीम ने पुड़कुनी क्षेत्र में 25 नाली भांग को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
साथ ही बिना वैध अनुमति के भांग की खेती किए जाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई किए जाने संबंधी जानकारी भी दी गई । अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की सूचना तत्काल मानस हेल्पलाइन-1933 पर देने हेतु जागरुक किया गया, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस ने आमजन से अपील की कि वे नशामुक्त एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डॉयल- 112 या पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad