बागेश्वर:पुलिस टीम द्वारा ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों की एल्कोमीटर से सघन जांच की गई
▶️’ऑपरेशन प्रहार’ के तहत नियमों का उल्लघन करने वालो पर बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई जारी।
पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में समाज में शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान के क्रम में दिनाँक-30/09/2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 37 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। जिसमें 03 वाहनो को कोर्ट को चालान किया गया।
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस टीम द्वारा ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाते हुए वाहन चालकों की एल्कोमीटर से सघन जांच की गई। आम जनमानस से अपील की गई है कि अपने वाहन केवल निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त चालानी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


