उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल

Ad
ख़बर शेयर करें

पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के धरासू क्षेत्र में 14 नवंबर की रात बाइक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट श्रीनगर से उप निरीक्षक कुलदीपक पाण्डेय के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने रात के अंधेरे और विषम परिस्थितियों के बीच रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत करते हुए करीब 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर एक घायल व्यक्ति और एक मृतक को बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद घायल व्यक्ति और मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
फिलहाल दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के कारणों की जानकारी भी सामने नहीं आई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad