बागेश्वर पुलिस ने बीट भ्रमण कर जाना बुजुर्गों का हाल, साइबर ठगी से बचने के लिए किया जागरूक

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में चौकी शामा पुलिस द्वारा बीट क्षेत्र में भ्रमण कर वरिष्ठ नागरिकों व आमजनमानस से मुलाकात की गई,और उनका कुशलक्षेम जाना गया।
पुलिस टीम द्वारा भ्रमण के दौरान बुजुर्गों से उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजमर्रा की अन्य आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पुलिस ने सभी वरिष्ठ नागरिकों को आश्वस्त किया कि किसी भी आपात स्थिति या समस्या होने पर वे तुरंत पुलिस को सूचित करें, बागेश्वर पुलिस उनकी सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है। इसके साथ ही उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों व आमजनमानस को वर्तमान में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए पुलिस टीम ने बुजुर्गों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के तौर-तरीकों के प्रति जागरूक किया। उन्हें अनजान फोन कॉल, संदेशों और लॉटरी के प्रलोभन में न आने तथा अपनी गोपनीय वित्तीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी गई।
पुलिस ने जोर देकर कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत आपातकालीन नंबर 112 और विशेष रूप से महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर कॉल कर सकते हैं।

बागेश्वर पुलिस के इस मानवीय दृष्टिकोण, संवेदनशीलता और सुरक्षात्मक पहल की स्थानीय बुजुर्गों व प्रबुद्ध जनों ने सराहना की तथा इस जनसंपर्क अभियान के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।

Ad
Ad Ad