बागेश्वर: सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार की त्रैमासिक समीक्षा कम सैंपलिंग पर एडीएम ने जताया असंतोष, सैंपलिंग बढ़ाने के दिए निर्देश
बागेश्वर
📌सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित,
📌कम सैंपलिंग पर एडीएम ने जताया असंतोष, सैंपलिंग बढ़ाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे के निर्देशों के क्रम में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल की अध्यक्षता में ‘सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार’ की प्रथम त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
अपर जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा की गई कम सैंपलिंग पर असंतोष व्यक्त करते हुए सैंपलिंग बढ़ाने और नियमित व प्रभावी रूप से नमूना संग्रहण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने जनपद के अंतर्गत आने वाले सभी छोटे-बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने और पुराने लाइसेंस/पंजीकरण का समय पर नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही छात्रावासों (हॉस्टलों), आश्रम पद्धति विद्यालयों तथा ऐसे सभी संस्थानों—जहाँ बच्चों के लिए मध्याह्न या नियमित भोजन तैयार किया जाता है—वहाँ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, शुद्धता एवं स्वच्छता की नियमित जांच करने के निर्देश दिए।, ताकि सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के लक्ष्य को पूर्ण रूप से प्राप्त किया जा सके।
बैठक में सहायक आयुक्त डॉ. प्रकाश चंद्र फुलारा ने बताया कि पिछले तीन महीनों में विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों से 21 खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं।
बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष बबलू नेगी सहित अन्य संबंधित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

