बागेश्वर:सिंगल यूज प्लास्टिक व जैविक अजैविक कूडे के निस्तारण को लेकर कुछ ऐसे किया गया जागरूक

ख़बर शेयर करें

आज नगर पालिका बागेश्वर द्वारा शहर मे जागरूकता अभियान चलाया गया
पालिका द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक व जैविक अजैविक कूडे के निस्तारण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे फागुन समिति द्वारा चौक बाजार बागेश्वर व नुमाईश मैदान बागेश्वर के समीप नुक्कड़ नाटक कर नगर कि जनता को जागरूक किया गया।
फागुन समिति द्वारा नुक्कड़ नाटक कर नगर कि जनता को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान व कूडे को खुले मे न फेकर कूड़ेदान मे डालने व जैविक अजैविक कूडे के बारे मे जागरूक किया
पालिका ईओ द्वारा नगर कि जनता से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने व नगर को साफ व स्वच्छ रखने कि अपील कि गयी। वही पूर्व व्यपार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी का कहना था कि नगर को सुन्दर बनाये रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है इसमे सभी व्यापारी सहयोग करेगें व बागेश्वर को स्वच्छता सर्वेक्षण मे नम्बर 6 से नमबर 1 मे लायेंगे।
यहां बता दे कि इससे पहले स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 मे बागेश्वर पालिका का 6 वां नम्बर था।
इस मौकै नगर पालिका ईओ सतीश कुमार, रजत कुमार, व पूर्व व्यपार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, आर. पी. काण्डपाल, सोनू, मनोज आदि उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad