बागेश्वर:SOG/ANTF पुलिस टीम द्वारा 1.296 किलोग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें

SP बागेश्वर के निर्देशन में बागेश्वर पुलिस एक्शन मोड पर, नशे के तस्करों का जेल जाने का सिलसिला लगातार जारी

SOG/ANTF पुलिस टीम द्वारा 1.296 किलोग्राम अवैध चरस की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त उत्तराखण्ड बनाये जाने की मुहीम पर, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके के आदेशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अजय लाल शाह के पर्यवेक्षण में दिनांक- 08.02.2025 को प्रभारी निरीक्षक श्री सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में SOG/ANTF पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान मिशन इण्टर काँलेज के पास राज गुप्ता S/O सुनील गुप्ता निवासी सिरोही थाना भमोरा जिला बरेली उम्र 24 वर्ष को संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ व चैक करने पर उक्त के कब्जे से 1.296 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई । मौके पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उपरोक्त के विरुद्व कोतवाली बागेश्वर में मु0 FIR N0-12/2025 अन्तर्गत धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त के पास से 1.296 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की गयी जिसकी कीमत लगभग 2.50 लाख रु0 है।
अभियुक्त का विवरण-
1- राज गुप्ता S/O सुनील गुप्ता निवासी सिरोही थाना भमोरा जिला बरेली उम्र 24 वर्ष।
पुलिस टीम का विवरण-
1-प्रभारी (एस0ओ0जी0)निरीक्षक श्री सलाउद्दीन खान।
2-हे0का0 राजभानु, (एस0ओ0जी0)
3-का0नि0 संतोष सिंह ,(एस0ओ0जी0)
4-का0 रमेश सिह, (ए0एन0टी0एफ0)
5-का0 चन्दन कोहली, (एस0ओ0जी0)
6-का0 भुवन बोरा,(एस0ओ0जी0)
7-का0 चालक राजेन्द्र कुमार,(एस0ओ0जी0)

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad