बागेश्वर:छात्र-छात्राओं ने किया कोतवाली बागेश्वर, कोतवाली कौसानी, थाना झिरौली एवं थाना कांडा का भ्रमण; जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, हुए अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर पुलिस का शैक्षणिक अभियान: छात्र-छात्राओं ने किया कोतवाली बागेश्वर, कोतवाली कौसानी, थाना झिरौली एवं थाना कांडा का भ्रमण; जानी पुलिस की कार्यप्रणाली, हुए अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक।

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर के आदेशानुसार विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने, उनमें पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक-17/08/2026 को थाना भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान महर्षि स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा कोतवाली बागेश्वर, विवेकानंद विद्या मंदिर काफलीगैर के छात्र-छात्राओं द्वारा झिरौली,राजकीय इंटर कॉलेज कौसानी के छात्र-छात्राओं द्वारा कोतवाली कौसानी तथा राजकीय इंटर कॉलेज कांडा के विद्यार्थियों द्वारा थाना काण्डा का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।

थाना भ्रमण कार्यक्रम की प्रमुख बातें———

👉 पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी विद्यार्थियों को थाने की दैनिक गतिविधियों, पुलिस की भूमिका और विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कराया गया। साथ ही वायरलेस सेट एवं वायरलेस संचार की कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया गया।

👉 तकनीकी व डिजिटल पुलिसिंग: विद्यार्थियों को CCTNS प्रणाली, ऑनलाइन FIR तथा e-FIR दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया।

👉 साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन्स बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव हेतु अनजान लिंक, OTP और संदिग्ध कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी गई। इस दौरान हेल्पलाइन नंबर 1930 (साइबर वित्तीय धोखाधड़ी), 112 (आपातकालीन सहायता) और 1933 के विषय में जानकारी दी गई।

👉 महिला सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता छात्राओं व छात्रों को महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा हेतु हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग और यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान किया गया। पुलिस तंत्र को करीब से जानकर और समझकर सभी छात्र-छात्राएं बेहद उत्साहित और प्रसन्न नजर आए।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad