बागेश्वर:राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 के अंतर्गत आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को कोषागार गरुड़ में पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
–
राष्ट्रीय डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान-5 के अंतर्गत आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को कोषागार गरुड़ में पेंशन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर उपकोषाधिकारी गरुड़ श्रीमती हेमा जोशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। शिविर में उपकोषागार गरुड़ के समस्त राज्य पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों ने प्रतिभाग किया।
शिविर में श्री केवल सिंह द्वारा डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र एवं SGHS के बारे में, श्रीमती शिखा सहायक कोषाधिकारी द्वारा आयकर के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रीती जोशी एवं महिमा बिष्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा साइबर फ्रॉड से बचाव की जानकारी दी गई।
शिविर में वयोवृद्ध पेंशनर श्री अजब सिंह दानू, सेवानिवृत्त शिक्षक को सम्मानित किया गया। शिविर में श्रीमती रेनू आर्य, श्री हरीश सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रेषक – उपकोषाधिकारी गरुड़, श्रीमती हेमा जोशी


