बागेश्वर:थाना कपकोट पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्रवाई जारी : ग्राम छुरिया में नष्ट की 02 नाली भांग ।

ख़बर शेयर करें

थाना कपकोट पुलिस की नशे के विरुद्ध कार्रवाई जारी : ग्राम छुरिया में नष्ट की 02 नाली भांग ।

पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के दिशा-निर्देशन और पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल नेतृत्व में जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए “नशे के विरुद्ध विशेष अभियान” चलाया जा रहा है। थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा ग्राम पंचायत छुरिया में स्थानीय ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से लगभग 02 नाली भूमि पर उगी भांग को पूरी तरह नष्ट किया गया।
भांग को नष्ट करने के बाद पुलिस टीम ने उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया । क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या अवैध खेती को कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी । ऐसा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। स्थानीय नागरिकों को पुलिस को अपना सहयोग देने एवं नशा तस्करी सम्बन्धी सूचना तत्काल मानस पोर्टल हेल्पलाइन न0- 1933 पर या नजदीकी पुलिस को दे । सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिये डॉयल 112 पर सम्पर्क करने को जारुक किया गया ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad