बागेश्वर: यहां सड़क किनारे खड़े वाहनो पर आग लगाने वाले दो विधिविवादित किशोर को पुलिस ने लिया संरक्षण में।

ख़बर शेयर करें


घटना का बागेश्वस पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया अनावरण ।

दिनांक -08 – 05 -2025 को वादी मोहन सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ग्राम डोडिना रीठाबगड़, कपकोट ने थाना कपकोट पर आकर तहरीर दी की दिनांक- 07-05-2025 की शाम करीब 9:00 बजे,उसकी ऑल्टो कार नंबर UK 02 6278 व एक अन्य मोटरसाइकिल पल्सर नंबर UK 04 B 8308, जो कि उसके घर के नीचे सड़क किनारे खड़ी की गई थी जिनमे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाकर दोनों वाहन जला दिए हैं तहरीर के आधार पर थाना कपकोट मे मुकदमा एफ आइ आर नंबर 19/ 2025 धारा 326 (F) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया तथा घटना की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय के आदेशानुसार घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर घटना का शीघ्र खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया, पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी फुटेज को चैक किया गया आज दिनांक 09 -05- 2025 को उक्त घटना करने वाले दो विधि विवादित (नाबालिक) किशोरो उम्र 17 वर्ष व 16 वर्ष को मु.अ.स.19/25 धारा 326(F ) में संरक्षण में लिया गया दोनों विधि विवादित किशोर को काउंसलिंग हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पुलिस टीम-
उ. नि.संजय धौनी
कां. अशोक कुमार
कां. चा. नवीन सिंह

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad