बागेश्वर:(बिग न्यूज) आगामी दिनों में गोमती पुल मरम्मत व रखरखाव कार्य के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान।

ख़बर शेयर करें

आवश्यक सूचना
पुलिस उपाधीक्षक जनपद बागेश्वर द्वारा आगामी गोमती पुल के मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के संबंध में यातायात पुलिस एवं कोतवाली बागेश्वर पुलिस के साथ किया गोष्ठी का आयोजन।

आगामी दिनों में गोमती पुल मरम्मत व रखरखाव कार्य प्रारम्भ होने वाला है जिस पर जन सुविधाओं को देखते हुए डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं जनता से अपील है की वह यातायात का नियम व बनाये गये डायवर्जन पॉइंट का पालन करते हुए अपना पूर्ण सहयोग दे। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर के अदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर श्री अंकित कण्डारी द्वारा आगामी गोमती पुल के मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के संबंध में आज दि०-06-12-2024 को कोतवाली बागेश्वर में यातायात पुलिस एवं कोतवाली बागेश्वर पुलिस की गोष्ठी ली गई। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा दिए गए सुझाव को ध्यान देते हुए आगामी दिनों में होने वाले गोमती पुल के रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के दौरान बागेश्वर की आम जनता व व्यापार मण्डल के सदस्यों को अपने दो पहिया और चार पहिया वाहन एस0बी0आई0 तिराहे से विवेक होटल तक सड़क के किनारे व अपनी दुकान के आगे खड़ा ना करने को बताने हेतु संबंधित को निर्देशित किया। बागेश्वर की जनता सड़क एवं पुल सुधारीकरण कार्य के दौरान आप सभी अपना सहयोग करने का कष्ट करें।
गोमती पुल मरम्मत व रखरखाव कार्य के दृष्टिगत समस्त वाहनों का रुट प्लान निम्न प्रकार रहेगा।
1.शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों। टैक्सी वाहनों (अति आवश्यक सेवाओं को छोडकर) मरम्मत कार्य की समाप्ती तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
2.टैक्सी वाहनों का निर्धारित स्टेण्ड से नगर की ओर प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।
3.अल्मोडा ताकुला रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको गरुड रोड जाना है, मांग का धारा से विक्टर मोहन जोशी इण्टर कालेज से जजी(नदी गांव) बाईपास होते द्यांगड से जाएंगे।
4.अल्मोडा ताकुला रोड से कपकोट रोड / काण्डा रोड/मण्डलसेरा जाने वाले समस्त वाहन विलोना बाईपास होते हुए पुराना ARTO से अपने गंतव्य को जाएंगे।
5.कपकोट रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको द्यांगड गरुड रोड जाना है, आरे बाईपास होते हुए द्यांगड से अपने गंतव्य को जाएंगे।
6.पिथौरागढ़ काण्डा रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको हल्द्वानी / अल्मोडा/ ताकुला रोड जाना है, पुराना ARTO से चन्डिका रोड होते हए बिलौना बाईपास जाएंगे।
7.पिथौरागढ़ काण्डा रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको गरुड रोड जाना है, भागीरथी बाईपास से आरे बाईपास होते हुए द्यांगड/गरुड जाएंगे।
8.गरुड रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको हल्द्वानी / अल्मोडा/ ताकुला रोड जाना है, जजी (नदी गांव) बाईपास होते हुए विक्टर मोहन जोशी इण्टर कालेज से मांग का धारा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
9.गरुड रोड से आने वाले समस्त वाहन जिनको कपकोट रोड / काण्डा रोड/मण्डलसेरा। पिथौरागढ़/काण्डा रोड जाना है, आरे बाईपास/मण्डलसेरा बाईपास/ से अपने गंतव्य को जाएंगे।
उक्त संबंध में समय-समय पर अन्य आवश्यक सूचनाओं से सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad