बागेश्वर:रात्रि में फायर सर्विस की तत्परता से बची एक जान, सरयू नदी किनारे से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर पहुँचाया अस्पताल।
रात्रि में फायर सर्विस की तत्परता से बची एक जान, सरयू नदी किनारे से घायल व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर पहुँचाया अस्पताल।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के कुशल निर्देशन में जनसुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को लेकर बागेश्वर पुलिस व अग्निशमन विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में दिनांक 17/11/2026 की रात्रि को फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि तुनेरा के पास सरयू नदी किनारे एक व्यक्ति घायल अवस्था में गिरा हुआ है। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (FSSO) श्री दिनेश चंद पाठक के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में फायर रेस्क्यू यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घनी अंधेरी रात और नदी किनारे की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद फायर रेस्क्यू टीम ने अदम्य साहस व तत्परता का परिचय देते हुए कोतवाली पुलिस के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद घायल व्यक्ति को नदी किनारे से सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के उपरांत घायल व्यक्ति को फायर सर्विस के वाहन द्वारा तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय बागेश्वर पहुँचाया गया और अग्रिम कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया।
इस रेस्क्यू कार्य में कोतवाली बागेश्वर की टीम भी सम्मिलित रही ।
घायल व्यक्ति की पहचान हरि ओम सिंह पुत्र श्री मोहन सिंह (उम्र लगभग 38 वर्ष), निवासी – ज्वालाकी वार्ड, तहसील रोड, बागेश्वर के रूप में हुई है।
रेस्क्यू टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी:
- प्रभारी अधिकारी FSSO श्री दिनेश चंद पाठक
- प्रशिक्षु FSSO सचिन सेमवाल
- लीडिंग फायरमैन (LFM) केदार सिंह
- चालक (DVR) जगदीश सिंह
- चालक (DVR) चंद्र प्रकाश
- फायरमैन (FM) अंजुल पांडे
- फायरमैन (FM) प्रकाश राम
- फायरमैन (FM) सूर्य प्रकाश
- फायरमैन (FM) दीपक दानू


