उत्तराखंड: यहां सड़क किनारे बोरे में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। राजधानी देहरादून के थाना प्रेमनगर क्षेत्र के गांव जामुनवाला में सड़क किनारे बोरे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
एसपी सिटी देहरादून शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़ी सभी जानकारियां जुटा रही है। प्रारंभिक जांच में घटनास्थल क्राइम स्पॉट प्रतीत नहीं हो रहा है। आशंका है कि वारदात को किसी अन्य स्थान पर अंजाम देकर शव को यहां फेंका गया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad
Ad