बागेश्वर: (बिग न्यूज) DM अनुराधा पाल की पहल पर 12वी के पश्चात आर्थिक कारणों से शिक्षा छोड़ चुके बालिकाओं को उच्च शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

जिलाधिकारीअनुराधा पाल की पहल पर 12वी के पश्चात आर्थिक कारणों से शिक्षा छोड़ चुके बालिकाओं को बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजनान्तर्गत ओपन यूनिवर्सिटी के माध्यम से उच्च शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाएगा।

जिलाधिकारी ने जनपद की ऐसी इच्छुक बालिकाओ से सम्बन्धित बाल विकास परियोजना कार्यालय में अपनी इण्टर की अंक पत्र संलग्न कर आवेदन करने को कहा है,ताकि शीतकालीन सत्र में उनका एडमिशन कराया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad