उत्तराखंड : पुलिस ने नदी नाले चप्पा चप्पा छान मारा, युवक का नहीं मिला सुराग
7 सितंबर से लापता चौखुटिया विकास खंड के ग्राम पंचायत हाट निवासी जय प्रकाश पुत्र कुंवर राम की खोज में जुटी पुलिस ने चप्पा चप्पा छान मारा है परन्तु अब तक सुराग नहीं मिल पाया है l खोजबीन में पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ और खुद गुमशुदा के परिजन लगे हैं l पुलिस ने बताया कि पचास सीसी टीवी छान मारे हैं l सीसी टीवी में युवक की लास्ट लोकेशन खीरचौरा मंदिर से नीचे को अकेले जाते हुए मिली है उसके आगे कोई पता नहीं चला है, नदी, नालों के निकट की झाड़ियां भी छान मारी है l बैंक डिटेल सीडीआर मंगाई गई है अभी तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है l जांच अधिकारी दीवान कोरंगा ने बताया कि एसएसपी, सीओ और कोतवाल सर के दिशा निर्देशन में खोज कार्य जारी है l पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों ,टैक्सी स्टैंड व अन्य जगहों पर पंपलेट चस्पा किए गए हैं l
ADVERTISEMENTS



